रांची, अप्रैल 3 -- रांची। 8वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड में रग्बी खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को स्टेट कैंप में आमंत्रित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...