मेरठ, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 व 9 अप्रैल को प्रयागराज में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगे चलकर भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयु सीमा व पात्रता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 26 अप्रैल 2006 के बाद और 27 अप्रैल 2010 से पहले होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के प्रमुख इवेंट बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, हर्डल्स, स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.