राज्य चैंपियन बनने पर डीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की टीम द्वारा मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में खिताब पर कब्जा करने पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ रणविजय सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की टीम इनिंग्स स्टार बिजनौर ने मुरादाबाद के प्रतिष्ठित बाबा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए तृतीय राज्य स्तरीय बेसिक चैंपियनशिप 2026 के महामुकाबले फाइनल में यूनाइटेड अमरोहा बेसिक की टीम को 24 रनों से हराया। राज्य चैंपियन बनने पर सभी खिलाड़ी डीएम जसजीत कौर, सीडीओ और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह से मिले। यह भी पढ़ें- 24 रनों से इनिंग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.