हजारीबाग, नवम्बर 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य गठन के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों को बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन झारखंड के साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथा का प्रतीक है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ। जिसमें राज्य की लोक कला, संगीत और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, निर्मला देवी व अंबा प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर समस्त राज्य वासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.