घाटशिला, अप्रैल 16 -- पोटका। प्रखंड की सुदूरवर्ती तेतलापोड़ा पंचायत के घाघराकोचा, बुढ़ाकोचा में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना से राज्य गठन के बाद बिजली पहुंचेगी। इस कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में झामुमो प्रतिनिमंडल द्वारा किया गया। मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि जहां देश आजादी का 75वां वर्ष होने की खुशी में अमृत काल मना रहा है। वहीं, अलग झारखंड राज्य गठन के बाद 25 साल बाद भी पोटका प्रखंड के सुदूर दुर्गम पहाड़ के तलहटी में बसे इन गांवों में ग्रामीण ढिबरी युग में जीवन जीने को विवश थे। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों की उम्मीद की किरण जगी है। यह भी पढ़ें- तेंतला पोड़ा पंचायत में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप, ग्रामीण परेशान राज्य सरकार की पहल पर मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत विद्युतीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.