राज्य खाद्य आपूर्ति सचिव ने बेतला पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती को सराहा
लातेहार, मई 31 -- बेतला, प्रतिनिधि। राज्य खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने बेतला पार्क समेत आसपास के ऐतिहासिक पलामू किला,कमलदहझील,बक्सा मोड़ मड्ड हाउस, केचकी संगम आदि पर्यटन स्थलों का सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ओपन सफारी से पार्क में स्वच्छंद रुप से विचरण करते हाथी,हिरण, बाईसन,बंदर,मोर आदि जानवरों का करीब से दीदार कर जहां गदगद हुए,वहीं विरासत में मिले बेतला की प्राकृतिक अनुपम खूबसूरती व जैव विविधता की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बेतला पार्क झारखंड के उन महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहरों में एक है, जिसकी एक अलग पहचान है। वहीं मौके पर मौजूद पर्यटन पदा. विवेक तिवारी ने सचिव शर्मा को पार्क प्रबंधन,पर्यटकों की सुविधा,जंगल और जानवरों की सुरक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसपर सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.