रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से संचालित राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा छठी में सत्र 2026-27 के नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। राज्यभर के 19 जिलों के 60 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आगमन समय से पहले ही शुरू हो गया था। इससे विद्यार्थियों में इस परीक्षा को लेकर उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित थी, जिसमें अंग्रेजी (30 अंक), गणित (30 अंक) और सामाजिक विज्ञान (40 अंक) से प्रश्न पूछे ग...