पटना, अप्रैल 6 -- सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत राज्य के 34 जिलों के सात करोड़ 26 लाख 98 हजार लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई गई हैं। 10 फरवरी से संचालिय इस अभियान में सात करोड़ 53 लाख 68 हजार लोगों को यह दवा खिलाने का लक्ष्य था। इस तरह लक्ष्य के विरुद्ध 96 प्रतिशत को दवा खिलाई गई। अभियान के दौरान 17 हजार 139 लोगों में दवा सेवन के बाद दुष्प्रभाव देखा गया, जिसका प्रभावी तरीके से संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारियों और रैपिड रिस्पांस टीम ने उचित प्रबंधन किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान गोपालगंज, कटिहार, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल और वैशाली जिलों में शत-प्रतिशत लक्षित आबादी ने फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन किया। राज्य के 15 जिलों में ट्रिपल ड्रग थेरेपी (एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आईवरमेक्टिन) एमडीए/आईडीए और 19 ...