धनबाद, अगस्त 11 -- झारखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग, रांची ने पहल शुरू की है। आयोग की ओर से खादी विकास योजना और ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद लाभुकों को अनुदान पर मशीन और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए एनजीओ, सहकारी समितियों, ट्रस्ट और अर्द्धसरकारी संगठनों से आवेदन मांगे गए हैं। आयोग का लक्ष्य 608 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत युवाओं को स्थानीय संसाधन और बाजार की मांग के अनुरूप विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मधुमक्खी पालन, इमली प्रसंस्करण, पॉपकॉर्न निर्माण, कुंभकारी, पेपर-पत्ता प्लेट व दोना निर्माण, सबाई घास से रस्सी निर्माण, एसी और मोबाइल मरम्मत, स...