रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के पीएम श्री स्कूल अब अपने जिले के अन्य विद्यालयों के लिए 'मॉडल स्कूल' (एक्सेम्पलर) के रूप में आदर्श पेश करेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने राज्य के 363 में से 144 स्कूलों को स्कूल क्वालिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क (एसक्यूएएफ) के तहत विकसित करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना अधिकारी डॉ. अभिनव के अनुसार, इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में चयनित 72 स्कूलों में अगले छह महीनों के भीतर विकास कार्य संपन्न होंगे, जिसके बाद दूसरे चरण में शेष 72 स्कूलों पर काम शुरू होगा। इन संस्थानों को समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है।मेंटरिंग हब और मार्गदर्शक की भूमिकाचयनित विद्यालय मेंटरिंग हब के रूप में कार्य करेंगे, जो अन्य स्कूलों को आधुनिक...