रांची, सितम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्य भर के 1250 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में बुधवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही। इस हड़ताल के कारण सभी वित्त रहित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसों में शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहा तथा संस्थानों में ताले लटके नजर आए। हड़ताल में लगभग 10 हजार शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए, जिससे करीब चार लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। हालांकि छात्र-छात्राएं संस्थानों में पहुंचे थे, लेकिन कक्षाएं संचालित नहीं हो सकीं। छात्रों और कर्मचारियों ने मिलकर हड़ताल को सफल बनाया।प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने पर जताया विरोधमोर्चा ने 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर लोक भवन के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन स...