पटना, मार्च 29 -- राज्य के बारह जिलों के पान किसान तकनीकी रूप से दक्ष होंगे। कृषि विभाग ने इन जिलों के किसानों के लिए पान विकास योजना शुरू की है। इसके तहत तकनीक की मदद से क्षेत्र विस्तार कर किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत किसानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। मगही और देसी पान का रकबा विस्तार किया जाएगा। इससे पान की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिन जिलों के किसानों को फायदा होगा, उसमें औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, वैशाली, नालंदा, नवादा, सारण, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर एवं दरभंगा शामिल है। यहां के किसानों और एफपीसी सदस्यों को 100 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए प्रति किसान 11,750 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 20 मार्च ...