रांची, सितम्बर 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यभर में 100 सीएचसी का उन्नयन कर सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। इसमें राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम एक सीएचसी को शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इसके लिए सीएचसी का चयन कर आवश्यक मानव संसाधन, चिकित्सक, पाराकर्मी तथा अन्य पदों की आवश्यकता का आकलन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि 100 सीएचसी के अपग्रेडेशन में लगभग 600 चिकित्सकों की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने इसके लिए सिविल सर्जनों को चिकित्सकों की उपलब्धता और नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की योजना बनाने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि जिन स्थ...