पटना, अगस्त 1 -- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के मौके पर वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश को बिहार के सभी जिलों, मंडलों और गांवों तक पहुंचाया जाएगा। पटना से इस रथ को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रवाना करेंगे। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिलों से इसे मंडल और फिर गांव-गांव तक ले जाया जाएगा, जहां संत शिरोमणि रविदास के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सद्भाव के संदेश पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संत शिरोमणि रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समरसता और समानता के महान प्रवर्तक थे। यह भी पढ़ें- वाराणसी से आई पवित्र मिट्टी का नवीगंज में हुआ पूजन उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान, आत्मगौरव और म...