पटना, मई 6 -- राज्य में दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार मिलेंगे। यह राशि उन्हें मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत दी जायेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने 17 विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों को मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए नवनिर्मित पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालयों की ओर से महाविद्यालय का नाम, संचालित पाठ्यक्रम और दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल नवनिर्मित पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल संबंधित पोर्टल पर 15 मई तक अपलोड करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए नया पोर्टल बना पूर्व में छूटे हुए प्रकाशित परी...