रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी श्रेणी के सिपाही व हवलदारों को नए भारतीय कानूनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। बीपीआरएनडी नई दिल्ली के आदेश के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे मास्टर ट्रेनर्स की टीम के माध्यम से अपने-अपने जिले में नए कानूनों पर प्रशिक्षण दिलाएं। यह प्रशिक्षण 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग की अन्य इकाई व संस्थानों मसलन सीआईडी, जेपीए, आईटीएस, जेएपीटीसी पदमा, सीटीसी मुसाबनी, जंगल वार फेयर नेतरहाट, एटीएस, एसीबी, झारखंड जगुआर, रेल में पदस्थापित हवलदार व सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समन्वय स्थापित कर ट्रेनिंग देने का निर्देश पुलिस निदेशालय ने जारी किया है। आईजी प्रशिक्षण के आदेशानुस...