पटना, जून 7 -- - इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की पटना, मुख्य संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। रविवार को ज्ञान भवन में इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा डेंटवर्ष 2026 का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी निजी और सरकारी विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- राज्य के सभी स्कूलों में लगेगा दंत चिकित्सा जांच शिविरस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आईडीए बिहार के अध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र ने कहा कि बिहार में लोगों को दंत चिकित्सा अच्छी तरह मिले इसके लिए आइडीए की ओर से जगह-जगह पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। आईडीए बिहार के सचिव डॉ. नील भरत केडिया ने अतिथियों का स्वागत ...