राज्य के सभी सदर अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा होगी : मंत्री
रांची, जुलाई 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) के लिए एक सेंटर खोलने की योजना है। सदर अस्पताल में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहेंगे, उनका वार्ड होगा। इसके साथ ही सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को रांची के एक होटल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर अंतरा पोस्टर, इम्प्लांट और पीपीएफ पोस्टर का अनावरण किया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, सहिया, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.