रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग पूरी कराने के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) समर्थन में आ गया है। उसने झारखंड सरकार से मांगों के तुरंत समाधान की अपील की है। फाइमा ने शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से वेतन भुगतान में देरी और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। आश्वासन मिलने के बाद भी समाधान नहीं होने से चिकित्सकों में असंतोष बढ़ रहा है। पत्र में कहा है कि चिकित्सक सीमित संसाधनों व भारी दबाव के बीच सेवा दे रहे हैं। फिर भी समस्या की अनदेखी हो रही है। कहा कि 6 अप्रैल को प्रस्तावित राज्यव्यापी प्रदर्शन गंभीर स्थिति को दर्शा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो ...