बक्सर, मार्च 23 -- पेज पांच के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट योजना के तहत जिले के कुल 11 पंचायतों के मुखिया का चयन किया गया है। इसमें ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज पंचायत के मुखिया जगनारायण प्रसाद गुप्ता व बगेन पंचायत के मुखिया अजीत सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा बक्सर प्रखंड के पांच इटाढ़ी के दो, चक्की व चौसा प्रखंड के भी एक-एक पंचायत के मुखियों का चयन पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया है। इस अभियान के तहत सभी मुखिया 23 मार्च से 26 मार्च तक राज्य के बाहर दूसरे राज्य का भ्रमण कर पंचायती राज व्यवस्था के तहत संचालित योजनाओं का जायजा लेंगे। बता दें कि पंचायती राज विभाग द्वारा इसके लिए बैच संख्या 5 के तहत राज्य के 40 पंचायतों के चयनित मुखिया की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.