पटना, फरवरी 23 -- राज्य के प्रसिद्ध व्यंजनों को जीआई टैग के लिए सरकार प्रयास करेगी। सोमवार को डॉ. सियाराम सिंह के तारांकित प्रश्न पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने यह जानकारी दी। प्रश्नकर्ता ने बाढ़ की प्रसिद्ध खोबी लाई को जीआई टैग दिलाने का सवाल पूछा था। मंत्री ने कहा कि खोबी लाई को जीआई टैग दिलाने के लिए चेन्नई की संस्था जीआईआर (भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री ) को पत्र भेजा गया है। कृषि विभाग की ओर से जल्द ही उसे स्मार पत्र भेजा जाएगा। तब भाई वीरेन्द्र ने मनेर के लड्डू को जीआई टैग दिलाने का मामला उठाया। सभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया जी के तिलकुट को भी जीआई टैग का मामला विचाराधीन है। सरकार उसे भी दिखवा ले। सदन में मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया के रसगुल्ला को जीआई टैग दिलाने की वकालत की। अन्य सदस्यों ने पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.