रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय चरण में झारखंड के पांच हजार सरकारी स्कूलों में सोशल ऑडिट (सामाजिक अंकेक्षण) किया जाएगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने टीम गठन के निर्देश जारी कर दिए हैं। समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से स्कूल स्तर पर चार सदस्यीय सोशल ऑडिट फैसिलिटेशन टीम बनाई जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारी/सैनिक, एसएचजी प्रतिनिधि, अभिभावक और नागरिक समाज का प्रतिनिधि शामिल हो सकेगा। वर्तमान में कार्यरत शिक्षाकर्मी या निजी स्कूल प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं होंगे। सभी जिलों को 24 अक्टूबर तक टीम गठन पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...