चम्पावत, दिसम्बर 25 -- राज्य के पहले पिंक पुस्तालय का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्वती और एलोरा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट ने किया। कहा कि पुस्तकालय से महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। टनकपुर में गुरुवार को पिंक पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ। जिए पहाड़ समिति ने महिलाओं के लिए पुस्तकालय खोला है। समिति के जिला समंवयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि यह प्रदेश का 27वां जबकि जिले का 21 वां नागरिक पुस्तकालय है। बताया कि पुस्तकालय से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि नागरिक पुस्तकालय से अब 80 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकार विभागों में सेवा दे रहे हैं। उद्घाटन मौके पर सीडीओ डॉ.जीएस खाती, अल्मोड़ा के तहसीलदार अल्मोड़ा मोहित देउपा, बीईओ अंजलि चंद, सीएम कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, मेघर...