पटना, सितम्बर 4 -- दक्षिण बिहार के पठारी क्षेत्रों के लिए मछलीपालन योजना का विस्तार होगा। इस साल तीन नए जिलों लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा को इस योजना में जोड़ा गया है। पहले यह योजना बांका, कैमूर, जमुई, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर और रोहतास में चल रही थी। इससे राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों को तालाब बनाने के लिए 80 फीसदी अनुदान मिलेगा। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन जिलों के लिए नया लक्ष्य भी तय कर दिया है। पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्यपालन की योजना में किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले के पहाडी व पठारी इलाकों में भी होगा मछली पालन एक यूनिट 0.4 एकड़ में तालाब बनाने और मछलीपालन के लिए इकाई लागत 10 लाख 34 हजार रुपये निर्धारित किया गया ...