पटना, अप्रैल 4 -- राज्य के 50 वर्ष से अधिक के दक्ष कलाकारों को राज्य सरकार प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने लगी है। चार माह पूर्व ही इसकी शुरुआत हुई थी और दिसम्बर से फरवरी के बीच कुल 258 कलाकारों के पेंशन आवेदन पर न सिर्फ मुहर लग गयी है, बल्कि 3000 रुपए हर माह इन कलाकारों के खाते में जाने भी लगे हैं। कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने तथा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय हस्तक्षेप रखने वाले कलाकारों को सम्मानजन जीवन यापन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। 10 वर्षों से अधिक कला की सेवा तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों से विभाग ने इस मासिक आर्थिक सहायता पेंशन योजना के लिए आवेदन मांगे थे। 1 लाख 20 हजार से कम वार्षिक आय वाले ऐसे कलाकारों को जिलास्तर...