पटना, अप्रैल 1 -- बिहार में जीएसटी संग्रह में वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार ने बड़े राज्यों की श्रेणी में कुल संग्रह वृद्धि दर के आधार पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को वाणिज्य कर विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का कुल जीएसटी संग्रह Rs.32,801.35 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 11.67 प्रतिशत अधिक है। आईजीएसटी के समायोजन के बाद राज्य का शुद्ध जीएसटी संग्रहण Rs.32,077.22 करोड़ रहा, जो 9.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मार्च 2026 में एसजीएसटी एवं आईजीएसटी समायोजन सहित बिहार की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 5 प्रतिशत से काफी अधिक है। संपूर्ण नकद संग्रह के आधार पर बिहार ने 10.60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत रहा।जीएसटी तथा गैर-जीएसट...