हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 100 दिनों के भीतर राज्य के विभिन्न वनों में आग लगने की 392 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें अब तक कुल 329 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है, जिससे भारी वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के बाद से अब तक गढ़वाल मंडल के जंगलों में 284 आग की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल में वनाग्नि के 74 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में आग की 34 घटनाएं हुई है। यह भी पढ़ें- 100 दिन के भीतर 392 जंगल धधके, उत्तराखंड में 329 हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक वन विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में लगातार घट रही नमी और बढ़ता तापमान आग के फैलने का मुख्य कारण है। इस मा...