पटना, जून 17 -- सूबे के छह जिलों का पासपोर्ट सेवा केंद्र को इस शनिवार 20 जून को खोला जाएगा। इससे संबंधित आवेदक को पासपोर्ट के लिए कागजात सत्यापन की तिथि दी जा सकेगी। इन जिलों में बेतिया, फारबिसगंज, गयाजी, मोतीहारी, गोपालगंज और सीवान शामिल हैं। इन जिलों में पासपोर्ट आवेदक की संख्या काफी रहती है। बता दें कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की ओर से एक पहल की गयी है। जिन जिलों में आवेदन अधिक आता है और अप्वाइंटमेंट का वेटिंग कई-कई दिनों का रहता है तो ऐसे जिलों का पासपोर्ट सेवा केंद्र को महीने में एक शनिवार को खोला जाता है। इससे वेटिंग वाले आवेदकों को सुविधा होती है और उन्हें कागजात सत्यापन का मौका मिल जाता है। यह भी पढ़ें- राज्य के छह जिलों का पासपोर्ट सेवा केंद्र इस शनिवार खुला रहेगा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक हर महीने का एक शनिव...