हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के विकास का आधार मातृशक्ति है। राज्य निर्माण से लेकर आज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। वह राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से 'मातृ शक्ति उत्सव' को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन से लेकर वर्तमान विकास यात्रा तक महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। रेखा आर्या ने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत निर्माण में पूर्ण समर्पण से योगदान देना है। उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से राज्य का मान बढ़ा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.