रांची, सितम्बर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर खेल जगत भी मर्माहत है। राज्यभर के खिलाड़ी और खेलों संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। सुदिव्य कुमार के बतौर खेलमंत्री रहते कार्यों को याद करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने हॉकी के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। एचआईएल को फिर से शुरू करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उनका यूं असमय चले जाना बेहद दुखद है। यह भी पढ़ें- झारखंड ने एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया: जुटान राज्य की पहली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने भी सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...