आरा, अप्रैल 3 -- फोटो कैप्शन 4 - मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर आठवां स्थान लाने पर छात्र रौशन कुमार के शिक्षक सनोज कुमार को वार्ड पार्षद लीलावती देवी के पुत्र अजय यादव सम्मानित करते ​बिहिया। निज संवाददाताबिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्य में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र रौशन की उपलब्धि के सूत्रधार रहे उनके शिक्षक सनोज कुमार को सम्मानित किया गया। बिहिया मेन रोड स्थित ज्ञान स्थली कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर सनोज कुमार के मार्गदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर संकल्प दृढ़ हो, तो राज्य के शीर्ष पायदान तक पहुंचा जा सकता है। वार्ड पार्षद लीलावती देवी के पुत्र और समाजसेवी अजय यादव ने कोचिंग संस्थान पहुंचकर सनोज कुमार को अंग वस्त्र व फूल-माला दे सम्मानित किया। रौशन कुमार ने 500 ...