सहारनपुर, फरवरी 22 -- वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 15 वर्ष से कम और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में आयोजित की गई थी। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुमारी आरोही ने बेहतरीन मुकाबले जीतकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज ने दमदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता। इसी वर्ग में मनस्वी राठी ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि लगातार बेहतर प्रदर्शन से जिले में कुश्ती खेल को नई पहचान मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.