राज्य कुराश-जूडो में गाजियाबाद की बेटियों का कमाल, तीन स्वर्ण जीत बढ़ाई शान
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। सहारनपुर में 19 से 23 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुराश एवं जूडो चैंपियनशिप में जिले के विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले सभी छात्र नंदग्राम स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र हैं। प्रतियोगिता में सबसे अधिक बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दो बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में सबसे शानदार प्रदर्शन जिज्ञासा गौड़ का रहा। जिज्ञासा ने कुराश और जूडो दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा कमाल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन दोनों खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह स्कूल की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने एक ही राज्य चैंपियनशिप में दो अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.