पटना, मई 24 -- राज्य की 33 सौ और पंचायतों में खेल का मैदान बनेगा। मनरेगा से बनने वाले इन मैदानों के निर्माण को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार की सोच है कि पंचायत स्तर पर खेल का मैदान बनने से बिहार में खेल-कूद को बढ़ावा मिलेगा। गांव-मोहल्लों से होते हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 8053 पंचायतों में खेल का मैदान बनाने का निर्णय लिया गया था। 5316 पंचायतों में खेल मैदान होने का उल्लेख मिला, लेकिन भौतिक रूप से 5258 पंचायतों में ही छोटे-बड़े खेल का मैदान पाए गए। समीक्षा के बाद विभाग ने तय मानकों पर 47 सौ पंचायतों में खेल का मैदान बना लिया। लेकिन अभी भी राज्य के 3353 और पंचायतों में खेल का मैदान बनाने होंगे। इसके लिए स्थल चयन...