रांची, फरवरी 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारत सरकार बेटियों के भावी स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 14 वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एचपीवी का टीका एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन है, जो एचपीवी संक्रमण से बचाता है, जो मुख्य रूप से सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर व अन्य तरह के कैंसरों का कारण बनता है। शनिवार को प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल, रांची के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी करेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक, एनएचएम, झारखंड शशि प्रकाश झा समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.