राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को चिंतन
रिषिकेष, सितम्बर 30 -- ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि संस्कृति संवर्धन एवं संरक्षण चिंतन कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चिंतन किया गया। वक्ताओं ने देवभूमि की गौरवशाली परंपराओं, लोक संस्कृति, लोक आस्थाओं तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।बुधवार को मुनिकीरेती स्थित एक आश्रम में प्रदेशभर से आए संत समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। केशव स्वरूप ब्रह्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.