राज्य की सभी 8053 पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खुलेंगे
पटना, अप्रैल 8 -- राज्य की सभी 5053 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसमें प्रथम चरण में 15 अप्रैल तक दो हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने का लक्ष्य है। पंचायती राज निदेशक नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को 21 जिलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों यह निर्देश दिया। निदेशक ने कहा कि आधार सेवा केंद्र खुलने से नया आधार कार्ड बनने के साथ ही नाम, जन्मतिथि आदि में सुधार हो सकेगा। निदेशक ने पंचायतों में अवस्थित मोक्षघाम या कब्रिस्तान में अंत्येष्टि के बाद मृतक के परिजनों को 24 घंटे के अंदर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की भी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.