खगडि़या, मार्च 18 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आगामी 22 मार्च को होने वाले बिहार दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि बिहार दिवस राज्य की संस्कृति एवं विकास को याद दिलाता है। बिहार दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत है। बिहार दिवस आगामी 22 से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम से नए पीढ़ी के लोग बिहार की संस्कृति से अवगत होंगे। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के एवं अन्य विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.