पटना, मई 18 -- धर्मेद्र सिंह ने सोमवार को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार से कार्यभार लिया। इस मौके पर सचिव ने कहा कि बंद चीनी मिलों को चालू करने और ईख प्रसार पदाधिकारियों सहित अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। सचिव ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें गन्ना विकास योजनाओं, किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा चीनी उद्योग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने विभाग की अद्यतन स्थिति और किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव ने विभाग के लिए कई प्राथमिकताएं तय कीं, जिनमें बंद चीनी मिलों को पुनः परिचालित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने, आगामी पेराई सत्रों में मिलों को पूरी क्...