पटना, जून 16 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने 'राष्ट्रीय पंचायत दिवस' और 'पंचायत विकास दिवस' के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने कहा पंचायत विकास दिवस महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी पंचायतों को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का एक महाअभियान है। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 'राष्ट्रीय पंचायत दिवस' तथा 'पंचायत विकास दिवस' के भव्य, पारदर्शी एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार करना तथा राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा। उन्होंने कह...