अल्मोड़ा, सितम्बर 12 -- अल्मोड़ा। उपपा की बैठक में राज्यव्यापी जनसंवाद अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए राज्य की तमाम ईमानदार शक्तियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि उपपा ही एकमात्र विश्वसनीय क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। जिस पर राज्य की जनता भरोसा कर सकती है। कहा कि उत्तराखंड राज्य किसी दल विशेष के नहीं बल्कि राज्य की जनता के संघर्षों और बलिदानों की बदौलत हमें मिला है। लेकिन राज्य बनने के बाद यहां 26 वर्षों से राज करने वाले तमाम राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य की दुर्दशा की है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में उपपा की बैठक 13 को राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जल जंगल जमीन की निर्मम लू...