राज्य किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते 20 पदक, सम्मानित
सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 11 से 13 मई तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के सहारनपुर लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि पॉइंट फाइट में शिवांशी, खुशबू व समीर कुमार धुलीयान ने स्वर्ण जीता। जानवी, परिणीति व रोहन ने रजत, जबकि अवनी, नीति जैनत, कुणाल, शगुन, आरवी डाबर, आराध्या, आलोक कुमार, ध्रुव किरताज, सिमरन व चांदनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- किक-बॉक्सिंग में तीसरा स्थान लाने वाले खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.