दुमका, दिसम्बर 23 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि संताल परगना के सरकारी विद्यालयों में एक पहला सरैयाहाट प्लस टू उच्च विद्यालय होगा जो इतना सुज्जित ढंग से व्यवस्थित किया गया हो। विधायक ने मौके पर कहा कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को राज्य का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक व समाज के लोगों ने मिलक...