जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- राज्य का पहला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) सह कॉमर्शियल भवन जमशेदपुर में बनेगा। पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने 153.36 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाइवे के किनारे प्रस्तावित इस आईएसबीटी सह मॉडल करीब 9.88 एकड़ भूमि पर बनेगा। यह पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ अनुकृति होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधारभूत संरचना के विकास की परिकल्पना एवं विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल पर आधुनिक एवं आकर्षक आईएसबीटी एवं कॉमर्शियल भवन बनेगा। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसके क्रियान्वयन जवाबदेही जुडको को सौंपी है। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रियों की हर बुनियादी सुविधा का पूरा ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- बस टर्मिनल-जलापूर्ति के लिए मिला 341 करोड़ रुपये मिले गु...