हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- राज्य कर सेवा संघ के आठवें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रजनीश यशवस्थी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। रविवार को एक होटल में आयोजित अधिवेशन में चुनाव हुए। महासचिव पद पर मितेश्वर आनंद ने राजीव तिवारी को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानचंद ने शिवानी त्रिपाठी को हराकर जीत दर्ज की। अश्वनी सिंह कर्णवाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रामलाल जोशी को कोषाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह भंडारी को लेखा परीक्षक, साहना परवीन को संयुक्त सचिव हरिद्वार, ध्यान सिंह रावत को संयुक्त सचिव देहरादून, नवीन कांडपाल को संयुक्त सचिव हल्द्वानी और एजाज बेग को संयुक्त सचिव रुद्रपुर संभाग चुना गया। इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्यकर आयुक्त सोनिका ने कहा कि...