रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई के सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल और ई-वे बिल होने के बावजूद वाहनों को घंटों खड़ा करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने सोमवार को जीएसटी कार्यालय पहुंचकर संयुक्त आयुक्त स्मिता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने खटीमा सचल दल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि विभागीय लक्ष्य का हवाला देकर अधिकारियों द्वारा पेनाल्टी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा व्यापारियों ने कई बार दूरभाष और अन्य माध्यमों से समस्याएं उ...