मुरादाबाद, मई 11 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग ने घपलेबाजों को टार्गेट पर लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोला तो विभाग के खजाने में टैक्स के रूप में खूब अच्छा रिटर्न बरसा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन का टैक्स संग्रह आठ फीसदी बढ़ा दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि करापवंचकों पर विभाग की तरफ से बढ़ाई गई सख्ती का असर टैक्स के संग्रह में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी के तौर पर सामने आया है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान मुरादाबाद में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी घपला सामने आया था जिसमें कथित तौर पर फर्जी तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) हड़पने के मकसद से एक ही नंबर से कई जीएसटी पंजीयन ले लिए जाने की अनियमितता सामने आई थी। जिसके बाद विभाग ने इस तरह के फर्जीवाड़ों पर नकेल कसने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए करापव...