लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप्र. राज्य कर अधिकारी सेवा संघ की ओर से विभाग की प्रमुख सचिव कामिनी चौहान रतन को मांगपत्र को विभागीय डीपीसी एवं एपीसी के संबंध में मांगपत्र सौंपा। संघ के अध्यक्ष दिव्येंद्र शेखर गौतम और महासचिव सुशील कुमार गौतम ने बताया कि मांग पत्र के जरिए विभाग में लंबित पदोन्नतियों एवं एसीपी लाभ से संबंधित प्रकरणों की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है। वर्ष 2025-26 में विभाग के अन्य पदों पर डीपीसी संपन्न करायी जा चुकी है तथा पदोन्नति आदेश भी जारी किये जा चुके हैं। इसके लिए संघ ने आभार व्यक्त किया है। साथ ही अन्य पदों यथा डीसी से आईसी, एसी से डीसी तथा सीटीओ से एसी पर डीपीसी कराए जाने के लिए अनुरोध किया गया है। वहीं एसीपी के विभिन्न चरणों (प्रथम, द्वितीय व तृतीय) से संबंधित काफी समय से लंबित प्रकरणों का मुद्दा भी उठाया...