फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेशीय आह्वान पर एक दिवसीय संकल्प सभा में शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर एनपीएस-यूपीएस और टेट भारत छोड़ो का नारा गुंजायमान किया। संकल्प सभा में संविदा कर्मियों के नियमित किए जाने की मांग उठायी गयी। सातनपुर रोड स्थित कृष्णा कालोनी के कैंप कार्यालय में हुयी संकल्प सभा में राज्य कर्मी और शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित ने कहा कि आज शिक्षकों और कर्मचारियों की गहरी परीक्षा ली जा रही है। अनावश्यक आदेश उन पर लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुये कहा कि इसको लेकर सरकार को निर्णय करना चाहिए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन इस दौरान प्रवेश...