कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की नव निर्वाचित जिला इकाई का चुनाव पूरा होने के बाद प्रदेश कमेटी ने उसका अनुमोदन कर दिया है। जनपद में 16 दिसंबर को नई समिति का शपथ ग्रहण होगा। संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी में अमित कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, विवेक कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार जिला मंत्री,रवि प्रताप सिंह आडीटर व अर्जुन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नये जिलाध्यक्ष ने बताया कि नव निर्वाचित समिति का प्रदेश से अनुमोदन होने के बाद 16 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी, महामंत्री शिवबरन सिंह यादव भी मौजूद रहेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...